लेफ्ट साइड सिर में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 13:58

स‍िर के बाएं हिस्से में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इलाज

स‍िर के बाईं ओर दर्द हो रहा है, तो उसे नजरअंदाज न करें। इसके पीछे कुछ ठोस कारण हो सकते हैं। माइग्रेन और ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमार‍ियां होने पर भी स‍िर के बाईं ओर दर्द हो सकता है। दर्द महसूस होने पर आपको जल्‍द से जल्‍द इलाज करवाना चाह‍िए। इस लेख हम लेफ्ट साइड स‍िर में दर्द होने के कारण जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।


1. माइग्रेन- Migraine

अगर आपको माइग्रेन है, तो स‍िर के बाईं ओर दर्द हो सकता है। दर्द के साथ जी म‍िचलाना, उल्‍टी, चक्‍कर आद‍ि लक्षण भी नजर आ सकते हैं। क्‍लस्‍टर स‍िर दर्द में भी स‍िर के एक तरफ ज्‍यादा दर्द होता है। दर्द के साथ आंख से पानी आना, चेहरे पर पसीना आद‍ि लक्षण भी नजर आ सकते हैं।


2. नींद की कमी- Lack of Sleep

नींद की कमी के कारण भी स‍िर के बाईं ओर दर्द हो सकता है। ये दर्द रात के समय बढ़ भी सकता है। क‍िसी एलर्जी या इंफेक्‍शन के कारण भी स‍िर के क‍िसी एक तरफ तेज दर्द हो सकता है।
3. सर्जरी- Surgery

स‍िर में सर्जरी के कारण बाईं ओर दर्द हो सकता है। हेल्‍मेट, ग्‍लासेज आद‍ि पहनने के कारण स‍िर के लेफ्ट साइड पेन हो सकता है। स‍िर पर ज्‍यादा देर भारी हेल्‍मेट रखने के कारण प्रेशर क्र‍िएट होता है।
4. ग्‍लूकोमा- Glaucoma

आंख के अंदर प्रेशर बढ़ने के कारण आंखों से द‍िखना कम हो जाता है। इस बीमारी को ग्‍लूकोमा के नाम से जानते हैं। आंख में दर्द हो जाने के कारण आंख धुंधली हो जाती है और स‍िर के लेफ्ट साइड तेज दर्द हो सकता है।

5. स्‍ट्रोक- Stroke

ब्रेन के अंदर ब्‍लीड‍िंंग के कारण स्‍ट्रोक की समस्‍या होती है। स‍िर के लेफ्ट साइड तेज दर्द का कारण स्‍ट्रोक हो सकता है। बीपी की समस्‍या बढ़ने पर भी कुछ लोगों को स‍िर में दर्द महसूस होता है।
6. ब्रेन ट्यूमर- Brain Tumor

ब्रेन ट्यूमर के कारण स‍िर के लेफ्ट साइड में दर्द हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर होने पर व‍िजन लॉस, स्‍पीच प्रॉब्‍लम आद‍ि हो सकती है। स‍िर के लेफ्ट साइड पेन होने का कारण लाइफस्‍टाइल से जुड़ी आदतें भी हो सकती हैं। खाना स्‍क‍ि‍प करना, एल्‍कोहल का सेवन और स्‍ट्रेस लेने से भी क‍िसी एक तरफ स‍िर में दर्द हो सकता है।
स‍िर के लेफ्ट साइड दर्द का इलाज

स‍िर के एक तरह दर्द होने पर डॉक्‍टर आपको व‍िटाम‍िन्‍स या सप्‍लीमेंट्स लेने की सलाह देंगे।
दर्द दूर करने के ल‍िए डॉक्‍टर की सलाह पर पेनक‍िलर का सेवन कर सकते हैं।
स‍िर, गर्दन में गरम या ठंडे पानी से सिंकाई करें।
शुगर लेवल लो है, तो कुछ खा लें। इस कारण से भी स‍िर के एक तरफ तेज दर्द होता है।
नीलग‍िरी तेज से माल‍िश करें, तो दर्द ठीक हो जाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info